एक्युप्रेशर शोध,प्रशिक्षण एवम उपचार संस्थान की स्थापना कर बाबू श्याम सुन्दर सराफ ने लिखा इतिहास

( मोहन वर्मा )
प्रयागराज l (इलाहाबाद) शहर का केन्द्र बिन्दु चौक के आधा किलोमीटर परिधि में भारत रत्न प्राप्त देश की तीन महान विभूतियां प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरू,पंडित मदन मोहन मालवीय व पुरुषोत्तम दास टण्डन का जन्म हुआ था l इसी परिधि में चौक के रानी मंडी मोहल्ले में एक और महान शख्स बाबू श्याम सुन्दर सराफ का भी जन्म हुआ था l वरिष्ठ महान समाजसेवी व लेखक बाबू श्याम सुन्दर सराफ ने एक्युप्रेशर शोध,प्रशिक्षण एवम उपचार संस्थान की स्थापना गत 26 मार्च 1995 को करके इतिहास लिखने का काम किया l संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ महान समाजसेवी व लेखक बाबू श्याम सुन्दर सराफ से गत बुधवार को उनके रानी मंडी आवास पर जाकर मिला और एक्युप्रेशर विद्या पर विस्तार से चर्चा किया l उनका सपना था कि इलाहाबाद समेत देश की जनता स्वस्थ रहे l आज संस्थान समेत देशभर के केंद्रों में एक्युप्रेशर विधा से लाखों लोगों का निःशुल्क उपचार होता है और काफी कारगर साबित हुआ है lअंत में बताते चलें कि मैं शहर का मुख्य बाज़ार चौक के रानी मंडी से महज एक किमी दूर शाहगंज थाना क्षेत्र के पत्थर गली नाकास कोना प्रयागराज का निवासी होने के कारण अकस्मात सन 1094 में चौक में मेरी मुलाकात परम आदरणीय बाबू जी श्याम सुन्दर सराफ जी से हुई तो बाबू जी ने बताया कि मेरी योजना एक्युप्रेशर संस्थान खोलने की है l वो अपनी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए मुझे खबर व लेख देते थे और मैं उसे अखबारो में प्रकाशित करता था l गत 26 मार्च 1995 को आपने एक्युप्रेशर शोध,प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान की स्थापना किया l तब से लेकर आज तक संस्थान को मेरा पूरा सहयोग रहता है और समाचार प्रकाशित करता रहता हूं l जिसके चलते बाबू जी श्याम सुन्दर सराफ से मेरे संबंध और मजबूत हो गए और य़ह रिश्ता आज पिता-पुत्र के रूप में तब्दील हो गया l उनका स्नेह,प्यार व आशीर्वाद मुझे निरन्तर मिलता रहता है जो मेरे लिए एक संबल का काम करता है l

