February 9, 2026

नए यमुना ब्रिज की तरह 150 साल से अधिक पुराना रेलवे ब्रिज भी लाइटों से जगमग होगा

0

 

नए यमुना ब्रिज की तरह 150 साल से अधिक पुराना रेलवे ब्रिज भी लाइटों से जगमग होगा

प्रयागराज। नगर निगम ने अन्य पुलों की तरह यमुना पर बने पुराने पुल पर भी लाइटें लगाने की तैयारी कर ली है। पुल पर लाइटें लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने एनसीआर के अफसरों से बात की है। बताया जा रहा है कि रेलवे के अफसरों ने पुल पर लाइट लगाने की मौखिक स्वीकृति दे दी है। लाइट लगाने को लेकर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि दो टायर वाले शहर के सबसे पुराने पुल पर अंधेरा रहता है। ऊपरी टायर से ट्रेनें जाती हैं।

पुल के लोअर टायर से छोटे वाहनों की आवाजाही होती है। सूर्यास्त के बाद पुल से वाहन अंधेरे में आवागमन करते हैं। पुल पर लाइट लगाने की लगातार मांग हो रही है। नगर निगम लाइट लगाने के लिए तैयार है। रेलवे के अफसरों से पुल की सड़क मरम्मत करने का भी आग्रह किया गया है। महापौर ने अधिकारियों को योजना बनाने का निर्देश दिया है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ल ने बताया कि पुराने यमुना पुल के पास रौनक बढ़ गई है। पुल के पास ही शाम को लेजर शो देखने लोग जाते हैं। वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन भी पुल के पास हो रहा है। ऐसे में लाइट लगने से शहर के सबसे पुराने पुल की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *