अपराधी सरवर और उसके परिवार के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा उजागर
अपराधी सरवर और उसके परिवार के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा उजागर
*पॉक्सो एक्ट समेत दर्जनों संगीन धाराओं में मामले दर्ज*
अभियुक्तों पर लूट, धोखाधड़ी और धार्मिक विद्वेष फैलाने के गंभीर आरोप।
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज।
2022 से लेकर 2025 तक लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा परिवार।
पुलिस रिकॉर्ड और जांच के बाद अपराधी सरवर और उसके परिजनों का आपराधिक इतिहास अब पूरी तरह साफ हो गया है। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, इस परिवार का अपराध ग्राफ काफी पुराना और डरावना है। सरवर और उसके करीबियों पर न केवल मारपीट और धोखाधड़ी, बल्कि समाज में नफरत फैलाने और बच्चों के खिलाफ अपराध (POCSO) जैसे घिनौने आरोप भी लगे हैं।
दर्ज मुकदमों का विवरण:
सामने आए रिकॉर्ड के मुताबिक,
क्र.सं. मुकदमा अपराध संख्या धाराएं और संबंधित कानून
1. 0430/2025 धारा 3/4 (सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984)
2. 0279/2022 धारा 147, 323, 392, 506, 427 (IPC/भा.दं.वि.) – लूट, बलवा और मारपीट
3. 0055/2023 धारा 406, 420 (IPC/भा.दं.वि.) – अमानत में खयानत और धोखाधड़ी
4. 0342/2022 धारा 153-B, 505, 295A, 66 – धार्मिक विद्वेष फैलाना और IT एक्ट
5. परिवाद 156/3 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) – यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण
धोखाधड़ी से लेकर पॉक्सो एक्ट तक का सफर
जांच में खुलासा हुआ है कि 2022 में इनके खिलाफ लूट और बलवे के मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद 2023 में इन्होंने बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाला खुलासा न्यायालय परिवाद संख्या 156/3 के जरिए हुआ है, जिसमें इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट जैसी अत्यंत गंभीर धाराओं में मामला चल रहा है।
इतना ही नहीं, धारा 153-B और 295A के तहत दर्ज मामले यह दर्शाते हैं कि यह गिरोह समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों में भी लिप्त रहा है।
अपराधी को संरक्षण देने के लिए पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए कौन रच रहा साजिश

