January 17, 2026

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

0

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सीमा क्षेत्रों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, विशेष रूप से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) से संबंधित सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं विस्तार कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद ने हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों के आवागमन, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने हिमाचल प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित BRO परियोजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वासन दिया कि राज्य में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और भविष्य में भी इस विषय पर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे