प्रयागराज बांग्लादेश में हिन्दू हत्याओं के खिलाफ यूनुस का पुतला फूंका
प्रयागराज बांग्लादेश में हिन्दू हत्याओं के खिलाफ यूनुस का पुतला फूंका
प्रयागराज: बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपचंद दास की नृशंस हत्या के विरोध में लोक विकास मंच की अगुवाई में बुधवार की शाम को सिविल लाइंस चौराहे पर प्रदर्शन कर मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया। मंच के वरिष्ठ सदस्यों आचार्य राजेश त्रिपाठी और अधिवक्ता मृगांक शेखर सिंह के नेतृत्व में मांग उठाई गई कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिन्दू होमलैंड का निर्माण करे और हिन्दुओं की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी उठाए।
आचार्य राजेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस निर्ममता से दीपचंद दास की हत्या कर जश्न मनाते लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे, उससे पूरी मानवता शर्मसार है। फिर, दीपचंद दास जैसा कोई हिन्दू युवक जिहादी हिंसा का शिकार न हो, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संगठन जन जागृति कर रहा है कि इस्लामी आतंकवाद का विरोध होना चाहिए और इसे जड़ मूल से नष्ट करने की जरूरत है। साथ ही जनजागरण इस बात के लिए भी चलाया जा रहा है कौमी एकता की बात एक छलावा है और भारत में हिन्दू उनके अल तकिया का शिकार है, आज देश व प्रदेश सुरक्षित हाथो में है तो इसका मतलब यह नहीं कि हिन्दुओं की कोई जिम्मेदारी नहीं है। बांग्लादेश के निर्माण में भारत का सामरिक व आर्थिक सहयोग और सैनिकों का बलिदान रहा है। भारत को पूर्ण अधिकार है कि वह हिन्दुओं की हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाए और हिन्दुओं को सुरक्षित करें भले ही उसके लिए सैन्य कार्यवाही ही क्यों न करनी पड़े।
मृगांक शेखर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश को यह भूलना नहीं चाहिए कि यदि भारत नहीं होता तो पाकिस्तान का जिहादी सैन्य शासन बंगाली नस्ल को खत्म कर चुका होता। भारत सरकार से मांग करते हैं कि भारत सरकार बांग्लादेश की कानून व्यवस्था को नियंत्रित करे। भारत सरकार उससे ऐसा व्यवहार करे, जैसे वह भारत का प्रांत हो। उसे अपने कंट्रोल में ले, जिससे आने वाले समय में अखंड भारत के निर्माण का रास्ता साफ हो। भारत के चिकन नेक कॉरिडोर यानि सिलीगुड़ी गलियारा को कम से कम एक सौ किमी तक चौड़ा करने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए। प्रदर्शन में कार्यक्रम में राकेश त्रिपाठी महाकाल, प्रदीप द्विवेदी, संतोष सिंह फौजी, आनंद ओझा, सुबोध गोस्वामी, विनोद पांडेय हीरालाल, विक्रम सिंह यादव, आचार्य राजेश त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, अभिमन्यु निषाद, दीपक पाल, जितेन सिंह, मिनी परिहार, तपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, भोला यादव, विकास श्रीवास्तव, हर्षित मिश्र आरती सिंह, सुधा सिंह, जेपी सिंह, अवधेश यादव, शरद यादव, कल्पना मिश्रा, तमाम कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

