द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज का वार्षिक चुनाव आयोजित, देवव्रत बने अध्यक्ष, अरुण को महामंत्री की जिम्मेदारी
प्रयागराज। द टैक्स बार एसोसिएशन प्रयागराज का वार्षिक चुनाव 2025–26 सोमवार को हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एस के योगेश्वर एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी शैलेश गोयल, मानस केसरी के निर्देशन में हुए मतदान में देवव्रत आर्य एडवोकेट को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अरुण केसरवानी को, संयुक्त मंत्री पद पर धीरज त्रिपाठी एवं जयप्रकाश त्रिपाठी को विजई घोषित किया गया। इस प्रकार इसके पूर्व ही अन्य विभिन्न पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जूनियर स्वतंत्र कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों एवं जूनियर कार्यकारी सदस्यों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। द टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी मतदाता अधिवक्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को निवर्तमान अध्यक्ष प्यारेलाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पीडी केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष रमेश टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मन्नालाल यादव, पूर्व अध्यक्ष आर के चोपड़ा, छेदीलाल गुप्ता, राधे श्याम प्रजापति, जे पी पांडे, प्रकाश पाठक एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने बधाई दिया।