निशुल्क दाँत परीक्षण कैंप
प्रयागराज। भारत बड़ी फार्मास्यूटिकल डॉ. रेड्डी के तत्वाधान में बच्चों को दाँत की देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, नैनी में 14-05-2025 को निशुल्क दाँत परीक्षण कैंप लगाया गया। कैंप में कुशल दंत चिकित्सक डॉक्टर शारदा सिन्हा ने मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों को विभिन्न तरीकों से दाँत में होने वाली प्रारंभिक कमियों और कैसे यह भयानक रूप ले लेती हैं, उसके बारे में बताया। उनके साथ डॉ अमित मिश्रा, डॉक्टर मनीषा यादव, डॉक्टर साकिब खान व डॉक्टर रचित वर्मा जी द्वारा दांतों की देखभाल के विषय में जानकारी दी गई।
डॉक्टर शारदा सिन्हा ने बताया कि दाँतों की बीमारी को इग्नोर करना गंभीर बीमारी को बुलावा देना होता है। अगर समय से दाँतों के प्रति गंभीर नहीं रहे तो यह शुगर, हार्ट, माउथ कैंसर आदि रोग का कारण भी बन सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बच्चों के साथ बड़ों को भी जागरूक होना चाहिए और शरीर के निरोग होने के लिए शुरुआत मुंह से ही होनी है, जिसमें दाँत की देखभाल सबसे जरूरी है।