“उनकी गैर-मौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है, जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है”
प्रयागराज। आज दिनांक 1 मई 2025 को सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रांगण में श्रमिक दिवस को सभी सहायक कर्मचारियों के साथ बड़े उत्साह और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। सम्मानित कर्मचारियों को प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी’सिलवा सहित प्रधानाध्यापक, फादर ग्लाडविन फर्नांडीज, प्रशासक, ए. मगावन,मुख्य समन्वयक,ज्योति दुबे कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे l
कार्यक्रम का संचालक ओम तिवारी ने मंच पर उनका स्वागत किया जिसके बाद श्रीमती आए. जे डीक्रूजने बाइबल पाठ किया व श्रीमती अंजना श्रीवास्तवा ने सम्मानित कर्मचारियों के अच्छे स्वास के लिए व प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी’सिलवा के लिए प्रार्थना की।कॉलेज क्वायर द्वारा प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी श्रमिको का एल. टी. एस वर्ग के छात्रों द्वारा सुंदर ताजे फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया, जो हमारे सहयोगी स्टाफ के प्रति प्रशंसा और कृतज्ञता की मिठास को दर्शाता है। विद्यार्थियों ने आदर और सम्मान के साथ स्टाफ सदस्यों के पैर छूकर अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की ।फादर वॉल्टर डी’सिलवा सहित प्रधानाध्यापक, फादर ग्लाडविन फर्नांडीज, प्रशासक, ए. मगावन,मुख्य समन्वयक,ज्योति दुबे ने श्रमिकों की उपहार भेट किया। जिसके बाद कॉलेज क्वायर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया।
अपने भाषण में,कक्षा 12एफ के उत्कर्ष ने संबोधित करते हुए सहायक कर्मचारियों को उनके मेहनत और परिश्रम के लिए के लिए धन्यवाद किया और उनको दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तवा ने संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों को उनकी मेहनत लगन और तपस्या के लिए धन्यवाद किया उन्होंने आगे बताया कि इन्हीं कर्मचारियों की वजह विद्यालय स्वच्छ रहता है और इन्हीं की बदौलत विद्यालय नई ऊंचाईयों तक पहुंच रहा है। उन्होंने अंत में मधुर दोहा गा कर अपनी वाणी को विराम दिया।
जिसके बाद श्री विनोद कुमार ने सहायक कर्मचारियों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी’सिलवा ने संबोधित करते हुए सहायक कर्मचारियों को उनके मेहनत और परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया और उनको उनकी मेहनत जिसकी वजह से ही विद्यालय स्वच्छ रहता है के लिए भी धन्यवाद दिया और उनके स्वास्थ और कुशल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत की तरफ बढ़ते हुए कक्षा 12एफ के छात्र सर्वज्ञ पाठक ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गान के साथ हुआ।