April 26, 2025

UP बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी,प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर,27 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

0

UP बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी,प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर,27 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी के 96.80% अंक हैं।

वहीं,इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहली बार छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे