August 1, 2025

दुष्कर्म मामले में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपियों को गौरिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दुष्कर्म मामले में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपियों को गौरिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरिहार/ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 3 महीने से फरार चल रहे 4 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक थाना अंतर्गत ग्राम कटरा में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में कुल 5 आरोपी थे जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था बांकी 4 आरोपी 3 माह से फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में मनोज राजपूत व रज्जन राजपूत दोनों निवासी बनियानी थाना जुझारनगर व विजयपाल राजपूत निवासी कटरा थाना गौरिहार को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप दीक्षित, एसआई राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक, अमित शर्मा, महेंद्र सचान, चालक धर्मेंद्र यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *