महाकुंभ मेला के अंतिम सप्ताह में यात्री यातायात में वृद्धि को संभालने के लिए भारतीय रेलवे तैयार
प्रमुख स्टेशनों पर कुल 8,54,207 वर्गफुट क्षेत्र को होल्डिंग क्षेत्र के रूप में परिवर्तित किया गया
प्रयागराज, 20 फरवरी 2025। महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान यात्री यातायात में होने वाली वृद्धि को संभालने के लिए भारतीय रेलवे तैयार है। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाये गए हैं । ये होल्डिंग एरिया प्लेटफॉर्म के बाहर स्थित हैं, ताकि यात्रियों के प्रवाह को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिल सके। यात्रियों को उनकी ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय के आधार पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाना है, खासकर व्यस्त समय और त्योहारों के मौसम में।
उत्तर मध्य रेलवे ने होल्डिंग एरिया की सुविधा बनाई है: प्रयागराज जंक्शन पर 1,15,572 वर्ग फीट, नैनी: 1,14,495 वर्ग फीट, प्रयागराज छिवकी: 80729 वर्ग फीट। कुंभ क्षेत्र के एक हिस्से के रूप में, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयाग जंक्शन पर 1,07,639 वर्ग फीट, फाफामऊ जंक्शन: 94,453 वर्ग फीट, झूसी: 1,93,750 वर्ग फीट और प्रयागराज रामबाग: 43055 वर्ग फीट में स्थायी/अस्थायी होल्डिंग एरिया भी बनाए हैं। कुंभ क्षेत्र में कुल 749693 वर्ग फीट क्षेत्र होल्डिंग एरिया के रूप में बनाया गया है।
प्रयागराज जंक्शन पर होल्डिंग एरिया
सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया
नैनी जंक्शन पर होल्डिंग एरिया
उत्तर रेलवे ने भी गाजियाबाद में 4200 वर्ग फीट, आनंद विहार में 3800 वर्ग फीट, नई दिल्ली में 12710 वर्ग फीट, अयोध्या धाम में 3024 वर्ग मीटर और बनारस में 1280 वर्ग मीटर और 875 वर्ग मीटर के विशाल होल्डिंग एरिया बनाए हैं। उत्तर रेलवे ने कुल 25889 वर्ग फीट क्षेत्र में होल्डिंग एरिया बनाए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस में 2200 वर्ग फुट, सिवान में 5250 वर्ग फुट, बलिया में 8000 वर्ग फुट, देवरिया में 3600 वर्ग फुट, छपरा में 10000 वर्ग फुट, गोरखपुर में 2500 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया बनाया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कुल 34050 वर्ग फुट क्षेत्र में होल्डिंग एरिया बनाया है।
पूर्व मध्य रेलवे ने राजेंद्र नगर टर्मिनल पर दो होल्डिंग एरिया बनाए हैं: 2700 वर्ग फीट और 800 वर्ग फीट, पटना जंक्शन 2700 वर्ग फीट और 2700 वर्ग फीट, दानापुर 2700 वर्ग फीट और 2400 वर्ग फीट। इसके अलावा, आरा 3375 वर्ग फीट, बक्सर: 900 वर्ग फीट, मुजफ्फरपुर: 2400 वर्ग फीट, हाजीपुर: 2400 वर्ग फीट, बरौनी: 2400 वर्ग फीट, समस्तीपुर 2400 वर्ग फीट, जयनगर: 2000 वर्ग फीट, मधुबनी: 2000 वर्ग फीट, रक्सौल: 2000 वर्ग फीट, सकरी: 2000 वर्ग फीट, दरभंगा: 2400 वर्ग फीट, सहरसा: 2400 वर्ग फीट, प. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: 2400 वर्ग फीट, सासाराम: 2000 वर्ग फीट, गया: 2000 वर्ग फीट। पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 47,075 वर्ग फीट क्षेत्र में होल्डिंग एरिया बनाया है।