March 13, 2026

प्रयागराज मण्डल में संरक्षित संचालन के लिए संरक्षा क्लास एवं काउन्सलिंग

0

 

प्रयागराज मण्डल में संरक्षित संचालन के लिए संरक्षा क्लास एवं काउन्सलिंग

प्रयागराज। बहुउद्देशीय मण्डल संस्थान परिचालन, उत्तर मध्य रेलवे/सूबेदारगंज में गाड़ियों का संरक्षित संचालन एवं शंटिंग से संबंधित संरक्षा क्लास एवं काउन्सलिंग की गयी जिसमें प्रयागराज मण्डल के अलग-अलग स्टेशनों से आये हुए 33 प्रशिक्षुओं (पॉइंट्स मैन) ने भाग लिया। संरक्षा-क्लास में निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

1. गाड़ियों में हैंगिंग पार्ट, स्पार्किंग, हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग तथा आग लगने पर पॉइंट्स मैन के द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्यवाही।
2. आल राइट सिगनल क्या है तथा इसका क्या उद्देश्य होता है।
3. शंटिंग के प्रकार एवं शंटिंग के दौरान वरती जाने वाली सावधानियां।
4. इंजन/लोड काटते समय,जोड़ते समय तथा ट्रान्सफर करते समय सावधानियां।
5. शंटिंग की कंट्रोललिंग तथा हैंड सिगनल का प्रदर्शन।
6. शन्ट सिगनल खराब होने या नॉन सिग्नल मूवमेंट होने पर वरती जानेवाली सावधानियां।

संरक्षा सलाकार चन्द्रिका प्रसाद ने संरक्षा-क्लास के माध्यम से संरक्षित ट्रैन ऑपरेशन तथा सुरक्षित शंटिंग संचालन से सम्बंधित विशेष प्रशिक्षण दिया । इस प्रशिक्षण में संस्थान के प्रधानाचार्य/मुख्य अनुदेशक, नन्द लाल तथा वरिष्ठ अनुदेशक राम बिहारी वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे