July 7, 2025

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

0

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

लखनऊ। देश में उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने | कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कानपुर में बुधवार सुबह विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। एमपी के 8 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वह पिछले 10 साल में नवंबर का तीसरा सबसे कम तापमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *