October 22, 2024

राम दल की सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ढेढ़िया द्वारा नज़र उतार कर आरती स्वागत किया

0

राम दल की सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ढेढ़िया द्वारा नज़र उतार कर आरती स्वागत किया

प्रयागराज। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिविल लाइंस में निकले ऐतिहासिक राम दल में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा तुलसियानी प्लाजा के सामने विशाल मंच लगाया गया । मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल पार्षद पंकज जयसवाल, मंडल महामंत्री एवं सुविख्यात गायिका स्वाती निरखी की अगुवाई में प्रभु श्री राम लक्ष्मण और माता सीता की लोक परंपरा के अनुसार ढेढ़िया नृत्य के द्वारा नजर उतारी गई तथा भव्य और दिव्य आरती की गई। प्राचीन काल में त्रेता युग में जब प्रभु श्री राम अपना 14 वर्षों का वनवास पूर्ण करके अयोध्या वापस लौट रहे थे तब प्रयाग आने पर प्रयागराज वासियों ने ढेढ़िया से अपने आराध्य श्री राम की नजर उतारी थी । इस परंपरा को आगे बढाते हुए सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा यह भव्य कार्यक्रम किया गया। विशाल मंच पर प्रयागराज शहर के सभी गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। अपार जनसमूह ने श्री राम का स्वागत किया। ढेढ़िया नृत्य लखनऊ से आए रूपक आर्ट के लोक कलाकारों एक दल ने प्रस्तुत किया जिसके नायक वरुण कुमार थे। इस मौके पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी गण एवं आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी , उपस्थित रहे सिविल लाइंस द्वारा निकल गए भगवान रामचन्द्र जी एवं हनुमान जी की भव्य आरती शहर उत्तरी के विधायक श्री हर्ष वर्धन बाजपेई जी एवं ए सी पी सिविल लाइंस श्याम जीत जी के द्वारा किया गया और पर व्यापार मंडल द्वारा दोनों अथियों का साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार पर्व महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी भगवान रामचंद्र जी की आरती किया आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग सिविल लाइंस के पार्षद,पंकज जायसवाल ने अपना पूरा योग दिया ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन श्रीवास्तव, उज्वल सचदेवा, निखलेश केसरवानी, अभिषेक जीभावना गौड़, विशाल जी,रजत चड्डा, के अलावा तमाम व्यापारी केवल सिविल लाइन क्षेत्र के पदाधिकारी ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे