October 22, 2024

असम में न्याय यात्रा पर हुए हमले से कांग्रेसियों में आक्रोश, प्रदर्शन

0

असम में न्याय यात्रा पर हुए हमले से कांग्रेसियों में आक्रोश, प्रदर्शन

प्रयागराज: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हुए हमले से आक्रोशित जिला शहर कांग्रेस के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति सम्बोधित पत्र सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और पीसीसी सदस्य फुजैल हाश्मी ने कहा की यात्रा के माध्यम से पार्टी का लोगों से ये जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है तो भाजपा घबरा रही है। इसीलिए सुनियोजित तरीके से यात्रा पर हमला किया गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने एक स्वर में चेतानवी देते हुए कहा की यादि भाजपा द्वारा प्रायोजित न्याय यात्रा पर हमला करने वालो पर कार्यवाही बंद नहीं की गई तो आंदोलन और व्यापक किया जायेगा।

इस मौके पर ज्ञापन देने वालो में: सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, मनोज पासी, सुधीर दीक्षित, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, नरेन्द्र आदिवासी, राकेश पटेल, सत्या पाण्डेय, नयन कुशवाहा, अरशद अली, मो०हसीन समेत आदि लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे