October 22, 2024

राहुल की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस का संवाद कार्यशाला आज

0

राहुल की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस का संवाद कार्यशाला आज

प्रयागराज: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा के लिए संगठन को कसने की कवायद शुरू हो गई है। यात्रा सबसे ज्यादा 12 दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरेगी। पश्चिम यूपी के रोडमैप को तैयार किया जा रहा है। प्रयाग जोन में भी संवाद कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने के लिए यात्रा शुरू की गई है। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की रविवार को संहसो स्थित गेस्ट हाउस में प्रातः 11 बजे से कांग्रेस संवाद कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल जोन के प्रभारी राजेश तिवारी शामिल होंगे। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के तीसरे सप्ताह तक प्रयागराज में प्रस्तावित है। यात्रा चंदौली, वाराणसी, हंडिया, सहंसो होते हुए शहर में देर शाम प्रवेश करेगी। स्वराज भवन में राहुल गांधी के रात्रि रुकने का भी अनुमान है। इस दौरान पहले दिन सहंसो में राहुल गांधी की एक बड़ी सभा भी प्रस्तावित है। दूसरी सभा अगले दिन मऊआईमा में करने की तैयारी चल रही है। अगले दिन यात्रा आनंद भवन से फाफामऊ, सोराँव, मऊआईमा होते हुए प्रतापगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को वाराणसी में प्रयाग जोंन की संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सांसद प्रमोद तिवारी समेत प्रदेश पदाधिकारी समेत जिले के अध्यक्षों के साथ राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी को लेकर संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे