October 25, 2024

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान बचाने का लिया संकल्प

0

 

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने संविधान दिवस पर संविधान बचाने का लिया संकल्प


उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाली चाय की दुकानों पर संविधान की चर्चा अभियान के आखरी दिन आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस के मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस इलाहाबाद के शहर अध्यक्ष अरशद अली की अध्यक्षता में ने
करेली स्थित मदरसा में कार्यक्रम आयोजित करके मदरसे के छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर 1949 को आजाद भारत में संविधान लागू हुआ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में देश के सभी वर्गों को अपनी मजहबी आजादी और बराबरी का दर्जा हासिल है। अरशद ने बताया1976 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने संविधान की प्रस्तावना में सेकुलर व समाजवाद शब्द जोड़ा था। मौजूदा भाजपा सरकार साजिश के तहत समय-समय पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करती रहती है, इसलिए सभी वर्गों को विशेष कर अल्पसंख्यकों पर संविधान को बचाने की विशेष जिम्मेदारी है, इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुनताज सिद्दीकी ने कहा हमें संविधान को बचाने के लिए हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना है क्यूंकि संविधान है तो देश है देश है तो हम सब है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद अली, मुनताज सिद्दीकी, हाफिज मोहम्मद सैफ, महफूज अहमद,हाफिज नसीम अख्तर,तालिब अहमद, मो कासिम, जाहिद नेता, मो तालिब, मो फैज, मो ताहा, मो आरिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे