अब यूपी में चलेगा गर्मी का हंटर

यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। जबकि पिछले 24 घंटे में 2°C तापमान बढ़ा है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 2 सप्ताह कोई भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। इससे भीषण गर्मी पड़ेगी।
पिछले 48 घंटे की बात करें तो प्रयागराज दूसरी बार सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6°C रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को 39.8°C तापमान दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है। हवा का रुख बदलेगा। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

