प्रयागराज में प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन के तीन स्टेशन परेड क्षेत्र में बनेंगे
प्रयागराज में प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन के तीन स्टेशन परेड क्षेत्र में बनेंगे

प्रयागराज। प्रयागराज में प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन के तीन स्टेशन परेड क्षेत्र में बनेंगे। बमरौली-सिटी लेक रूट का स्टेशन संगम के नाम से संगम क्षेत्र में बनेगा। शांतिपुरम-छिवकी रूट का स्टेशन मिन्टो पार्क में बनाने की योजना है। मेट्रो ट्रेन के लिए बनाए जा रहे दोनों रूटों के नक्शे के अनुसार परेड में जंक्शन बनेगा, जहां यात्री ट्रेन परिवर्तन कर सकेंगे। दोनों में किसी भी रूट से संगम स्नान करने वाले यात्री को परेड जंक्शन पर उतरना होगा। राइट्स ने बमरौली-सिटी लेक रूट पर 19 और शांतिपुरम-छिवकी रूट के लिए 16 स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। मेट्रो परियोजना की नोडल एजेंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कार्यवक अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी ने बताया कि नए स्वरूप में मेट्रो का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
शांतिपुरम-छिवकी
रूट की ट्रेन दो बार पार करेगी गंगाशांतिपुरम और छिवकी रूट पर चलने वाली ट्रेन दो बार गंगा पार करेगी। इस रूट फाफामऊ एक्सटेंशन-पितांबरनगर और दूसरा परेड जंक्शन व प्रीतमगंज के बीच गंगा पुल से ट्रेन आवागमन करेगी। जबकि बमरौली-सिटी लेक रूट की ट्रेन संगम क्षेत्र में संगम और आजादनगर के बीच गंगा पुल पर आवागमन करेगी।मेट्रो ट्रेन के एयरपोर्ट तक विस्तार के लिए होगा सर्वेमेट्रो ट्रेन के रूट विस्तार के लिए फिर से सर्वे होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मेट्रो ट्रेन को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों से लिंक करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के क्रम में बमरौली-सिटी लेक रूट को एयरपोर्ट तक विस्तार के लिए सर्वे होगा। मेट्रो के दोनों रूट के प्रस्ताव में प्रयागराज जंक्शन, छिवकी स्टेशन को पहले ही शामिल किया चुका है।

