March 31, 2026

जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, 1.18 लाख के नकली नोट व उपकरण बरामद

0

जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, 1.18 लाख के नकली नोट व उपकरण बरामद


प्रयागराज। प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1,18,300 रुपये के नकली नोट, एक कार, एक मोटरसाइकिल तथा नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे हबूसा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों के जाली नोट के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सरायइनायत व एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों—राहुल यादव, विवेक कुमार यादव, नरेन्द्र यादव उर्फ विराट और धर्मेन्द्र कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी में शामिल:
पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 रुपये के 200 नोट और 100 रुपये के 183 नकली नोट सहित कुल 1,18,300 रुपये बरामद किए। इसके अलावा एक वैगन-आर कार, एक पल्सर बाइक, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा जाली नोट बनाने में प्रयुक्त कागज व अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
पूछताछ में हुआ खुलासा:
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह देवरिया में किराए के कमरे में नोट छापता था और छोटे ग्रामीण बाजारों में 100-500 रुपये के रूप में इन्हें खपाने की योजना थी। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
पहले भी जुड़ा रहा अपराध से नाता:
गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जाली नोट से जुड़े केस भी शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम

उ0नि0 संजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सरायइनायत, उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल प्रभारी, उ0नि0 उपेन्द्र कुमार तिवारी, उ0नि0 रामायण सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, उ0नि0 संजीव कुमार सिंह,
हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस०ओ०जी०, हे0का0 रविंद्र यादव, एस०ओ०जी०, हे0का0 राम एकबाल, एस०ओ०जी०, हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस०ओ०जी०, हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस०ओ०जी०, हे0का0 रबीश चन्द्र, सर्विलांस सेल, हे0का0 अंगद गिरी, का0 विशाल कुवर, एस०ओ०जी०, का0 समीर प्रताप सिंह, एस०ओ०जी०, का0 पीयूषपंकजचौहान, एस0ओ0जी0, का0 सौरभ यादव, एस०ओ०जी०, का0 विनय कुमार, का0 अरुण कुमार, थाना सरायइनायत, का0 अनुराग यादव, का0 शिवम सिंह, आदि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *