मानक के विपरीत मेडिकल स्टोर चलाने वालों की खैर नही- माधुरी सिंह, औषधि निरीक्षक
मानक के विपरीत मेडिकल स्टोर चलाने वालों की खैर नही- औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह,,,
आयुक्त सुरक्षा औषधि प्रशासन एफ एस डी ए लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चल रहे थोक मेडिकल स्टोर की सघन चेकिंग अभियान के तहत औषधि निरीक्षक कौशाम्बी श्री मती माधुरी सिंह ने मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि लापरवाह मेडिकल स्टोर संचालकों की अब खैर नही कौशाम्बी के गली कूंचों में चल रहे मानक के विपरीत मेडिकल स्टोरों की एक एक कर जांच होगी और दोषी पाए जाने पर उनके साथ विभागीय सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लगातार विभिन्न जगहों से शिकायत मिल रही है कि कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर हैं जो मानक के विपरीत मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं और उसके अलावा नाम का लाइसेंस लेकर न तो क्रय विक्रय का रजिस्टर मेनटेन नही कर रहे है और साफ सफाई का कोई खास ध्यान नही दिया जा रहा है उसके अलावा एक्सपायरी दवाएं का रखरखाव भी दुकान पर सही नहीं रखी जा रही है दुकान के अंदर रखी हुई नॉट फ़ॉर सेल की दवाएं पर लिस्ट भी चस्पा नही की जा रही है, जहाँ पर वेटनरी की दवाए रखी जाती है वहां पर कोई बोर्ड नही लगाए जाने। की शिकायत आ रही उसके अलावा दुकान के सामने दुकान का नाम बड़े बड़े अक्षरों में लिखना व प्रो प्राइटर का नाम लिखना अनिवार्य वो भी नही लिखा गया है ऐसे लापरवाही बरतने वाले मेडिकल स्टोर संचालक मेरी जांच के पहले पहले ये कमियां पूरी तरह ठीक कर लें अन्यथा मेरे निरीक्षण के दौरान कोई भी मेडिकल स्टोर संचालको में ये अनियमितता पाई जाएगी तो उन्हें बख्शा नही जाएगा यहाँ तक कि उनका लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है क्योंकि शासन के आदेशानुसार जब तक एक एक मेडिकल स्टोर की जांच नही हो जाती औषधि प्रशासन चैन से नही बैठेगा इसको मेडिकल स्टोर संचालक आग्रह समझें या निर्देश।

