March 25, 2026

पीपलगांव और कसारी मसारी में PDA ने चलाया बुलडोजर

0

पीपलगांव और कसारी मसारी में PDA ने चलाया बुलडोजर

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जोन-02, उपजोन-2ए क्षेत्र में लगभग 15 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले शॉहा उर्फ पीपलगांव क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां वाजित अली उर्फ गुड्डू भूषा पुत्र आबिद अली और अन्य लोगों द्वारा लगभग 10 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।
इसके बाद टीम ने कसारी मसारी इलाके में शकील, दानिस और अन्य द्वारा करीब 5 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *