स्काउट गाइड की परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

प्रयागराज। भारत स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर सूबेदारगंज में उपाध्यक्षा श्रीमती आयुशी भटनागर द्वारा आज दिनांक 22 मार्च 2026 को प्रयागराज जिले स्काउट हट डी एस ए ग्राउण्ड में आयोजित प्रयागराज जिले स्तर की परीक्षा में बुलबुल, गाइड एवं रेंजर सेक्शन की स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान, निपुण एवं प्री-राज्य पुरस्कार परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सफलता पूर्वक पास होने के उपरान्त स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान एवं निपुण प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
उपाध्यक्षा हर बार की भांति आज भी अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित हुईं तथा अपने प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस परीक्षा में कुल 6 बुलबुल,11 गाइड एवं 6 रेंजर कुल 23 सदस्यों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सुश्री मंजू जोशी, राज्य संगठन आयुक्त गाइड, श्रीमती नूरी सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, श्रीमती ज्योति कुमारी तथा अन्य यूनिट लीडर—सुश्री अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, फ्लॉक लीडर सुमन यादव, गाइड कैप्टन सोनम एवं रुपाली रेंजर लीडर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

