महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने की मांग
महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने की मांग

बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती आदिशक्ति दीक्षित ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष Sonia Gandhi (सोनिया गांधी), कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (मल्लिकार्जुन खड़गे), कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi (प्रियंका गांधी) तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai (अजय राय) को पत्र प्रेषित कर इस विषय पर ध्यान आकर्षित कराया है।
अपने पत्र में श्रीमती दीक्षित ने मांग की है कि लोकसभा, विधानसभा, एमएलसी, जिला पंचायत, नगर पालिका तथा ग्राम पंचायत चुनावों में महिलाओं को कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के गठन और परिवर्तन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और देश में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं मतदान करती हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देकर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाए। इससे उत्तर प्रदेश में पंचायत से लेकर विधानसभा तक महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और संगठन भी मजबूत होगा।
श्रीमती दीक्षित ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा तथा प्रदेश में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।

