February 28, 2026

फाफामऊ बाजार में होली के वसूली को लेकर व्यापारियों और किन्नर में विवाद सुलझा

0

फाफामऊ बाजार में होली के वसूली को लेकर व्यापारियों और किन्नर में विवाद सुलझा

प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर महामंडलेश्वर कल्याणी मां को फाफामऊ बुलाया और थाना फाफामऊ में मीटिंग रखी। अजय जायसवाल ने व्यापारियों का पक्ष रखा और कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार न करें और न ही किसी व्यापारी को परेशान किया जाए। महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने अपने शिष्यों को सख्त निर्देश दिया कि व्यापारियों से अच्छे से बात करें और जो भी धनराशि मिले, उसको आशीर्वाद समझकर स्वीकार करें। इस समझौते से फाफामऊ के व्यापारियों और किन्नर समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की उम्मीद बढ़ गई है! मीटिंग में महामंत्री सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू केसरवानी, रजत अग्रवाल, बच्चा केसरवानी, नितेश केसरवानी, मोहम्मद जावेद और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि अब फाफामऊ के बाजार रंगों और खुशियों से भर जाएंगे, और सभी लोग होली का त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *