February 26, 2026

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, कई जिलों में टन-टन मिलावटी और एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

0

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, कई जिलों में टन-टन मिलावटी और एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

त्योहारों का मौसम आते ही मिलावटखोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। मुनाफे की भूख में ये लोग आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूक रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भारी मात्रा में मिलावटी और एक्सपायर खाद्य सामग्री जब्त की गई है।
कानपुर में करीब 50 लाख रुपये मूल्य के 10 हजार किलो एक्सपायर खजूर जब्त किए गए। वहीं नोएडा में 100 किलो मिलावटी गुलाबजामुन को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
गाजियाबाद में 1200 किलो मिलावटी और नकली पनीर जब्त किया गया, जबकि बाराबंकी में 6000 किलो मिलावटी खाद्य पदार्थ और 400 लीटर एक्सपायर तेल पकड़ा गया। इसके अलावा संभल में 250 किलो मिलावटी रसगुल्ले को नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मांग बढ़ते ही ऐसे गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, जो सस्ते और हानिकारक पदार्थों से मिठाइयों और खाने-पीने की चीज़ों को तैयार कर बाजार में खपा देते हैं। ये न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।
*प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाने-पीने की चीज़ें खरीदते समय सावधानी बरतें, खुले और संदिग्ध स्थानों से खाद्य सामग्री न लें। बेहतर यही है कि संभव हो तो घर का बना भोजन और मिठाइयों का ही सेवन करें, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे