खजुराहो के होटल संचालक शकील खान को नाबालिक लड़की के साथ बंद कमरे से पकड़ा

रिपोर्ट उदय नारायण अवस्थी
बजरंग दल,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित भीड़ ने आरोपी शकील को पीटते हुए पुलिस के हवाले किया

आरोपी के मोबाइल में कई और युवितयों सहित नाबालिक लड़कियों के अनैतिक और अश्लील वीडियो मिले
पुलिस ने लड़की को महिला सेल छतरपुर भेजा और होटल को सील किया
खजुराहो पर्यटन नगरी खजुराहो में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब भीड़ एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर पीटते हुए ले जा रही थी,जानकारी मिलने पर बताया गया कि अपना कैफे एंड रेस्टोरेंट के कमरा नं.103 में बजरंग दल तथा एबीवीपी के लोग पहुंचे और बंद दरवाजे को खुलवाया तो होटल का संचालक शकील खान अंडरगारमेंट्स पहने बाहर आया,कुछ लोग कमरे के अंदर गए तो वहां एक नाबालिक लड़की को छुपाकर रखा गया था,उसी दौरान भीड़ ने शकील को मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीना तो उसमें और अन्य लड़कियों के अश्लीय वीडियो देखे गए,भीड़ ने शकील को खजुराहो पुलिस के हवाले किया,सूत्र बताते हैं कि उक्त आरोपी खजुराहो आनेवालों को लड़कियों की सप्लाई भी करता था,इस घटना के बाद भीड़ ने गोल मार्केट के सामने जैन मंदिर मार्ग पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करके जाम लगा दिया,जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रशांत सेन मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराके जाम खुलवाया साथ ही कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिया,पुलिस ने होटल का मुआयना करते हुए शील कर दिया साथ ही लड़की को जिला महिला सेल में भेज दिया
चर्चा के अनुसार खजुराहो में इस तरह के कई और जगह इस तरह के अनैतिक कार्य चल रहे हैं,जिस पर प्रशासन को नजर रखकर कार्यवाही करनी चाहिए

