February 16, 2026

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मई से 100 बेड के ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा

0

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मई से 100 बेड के ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा

प्रयागराज। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मई से 100 बेड के ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेंटर का निर्माण अस्पताल परिसर में स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र की इमारत के स्थान पर किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने इमारत के मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को यह रिपोर्ट मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सौंप दी जाएगी। इसके बाद नीलामी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

माना जा रहा है कि मार्च में प्रशिक्षण केंद्र की इमारत के ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बाद मई से ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। बता दें कि करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होना है। इसके लिए शासन की तरफ से 15.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया जा चुका है।

पुराने भवनों को ध्वस्त करने से पहले मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसे पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर लिया है। सोमवार को यह रिपोर्ट दाखिल होने के बाद नीलामी के लिए टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हमारी तैयारी है कि मार्च में प्रशिक्षण केंद्र की इमारत को ध्वस्त करने के साथ मई में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया जाए। – डॉ. मान सिंह, नोडल, भवन निर्माण, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे