February 15, 2026

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बसगित दौरा, मौलाना ओबैदुल्लाह आज़मी बोले- नौजवान शिक्षित, हुनरमंद और रोजगार से मजबूत होगा तभी सभ्य और आदर्श होगा समाज

0

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बसगित दौरा, मौलाना ओबैदुल्लाह आज़मी बोले- नौजवान शिक्षित, हुनरमंद और रोजगार से मजबूत होगा तभी सभ्य और आदर्श होगा समाज

प्रयागराज। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद खतीबुल हिन्द हज़रत मौलाना ओबेदुल्ला खान आजमी ने प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वे बसगित गांव में सपा नेता मोहम्मद एरम रब्बानी के आवास ‘दारूलइत्तिहाद’ पर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मोहम्मद एरम रब्बानी समेत बडी संख्या में लोगों ने पूर्व सांसद,खतीबुल हिन्द हजरत मौलाना ओबेदुल्ला खान आजमी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर मौलाना आजमी ने कहा कि आज का नौजवान शिक्षित, हुनरमंद और रोजगार से मजबूत होगा तभी सभ्य और आदर्श निर्मित समाज होगा।

कार्यक्रम में मोहम्मद एरम रब्बानी. डाॅ आफताब आलम, मुराद खान, मोहम्मद नवाज सिद्दीकी, मौलाना नजम मियां, मोहम्मद सऊद रब्बानी, मोहम्मद अरसलान हुसैन, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, मोहम्मद शब्बीर सल्लमहू आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे