सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
*अर्बन बाजार का टेंडर निरस्त करो,पहले फुटपाथ दुकानदारो को व्यवस्थित करने का लगाया नारा*
*आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन*
*नगर आयुक्त ने पहले स्ट्रीट वेंडरो की दुकानो का होगा आंवटन*
प्रयागराज आजाद स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर यूनियन, हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले नगर निगम कार्यालय पर सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने पार्षद पंकज जयसवाल प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी के साथ नगर आयुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन।
नगर आयुक्त सीलम तेजा साई ने प्रदर्शन कर रहे फुटपाथ दुकानदारो से लिया ज्ञापन । प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने ज्ञापन पढते हुये बताया *पथ विक्रेता कानून 2014 में स्ट्रीट वेंडरो की आजीविका संरक्षण वेंडिंग जोन के निमार्ण का कार्य टाऊन वेंडिंग कमेटी की संस्तुति पर किए जाने का प्रावधान है*। तत्कालीन नगर आयुक्त डा० उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 22 दिसम्बर 2018 को टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक में सर्वे किये गये 316 पंजिकृत फुटपाथ दुकानदारो को व्यवस्थित करने की योजना पारित की पुनः 3 अक्टूबर 2020 व 20 सितम्बर 2025 की बैठको में पारित वेंडिंग जोन के स्थान पर अर्बन बाजार का टेंडर कैसे निकाला गया।
फुटपाथ भू माफियाओ के इशारे पर नगर निगम के कुछ अधिकारी चिन्हित वेंडिंग जोन स्थल पर अर्बन बाजार का टेंडर निकाल दिया जो “पथ विक्रेता कानून 2014” का सीधा सीधा उलंघन है। पार्षद पंकज जयसवाल ने नगर आयुक्त को बताया सरोजनी नायडू मार्ग पर पीडीए द्वारा ग्रीन बेल्ट की रेलिंग बिना किसी आदेश के काट दी गयी जबकि अर्बन बाजार के टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुयी ग्रील काट कर रातो रात लोहे की गुमटी रख दी गयी इसकी जाँच कराई जाए ।
इस दौरान दिवाकर त्रिपाठी पूर्व पार्षद मुकुन्द तिवारी अनिल मिश्रा शहजादे अरविंद मिश्रा सुधाकर सिंह प्रेमचंद केसरवानी शहजादे भाई रितेश श्रीवास्तव दीपक सोनकर सुधाकर सिंह शीतला पांडे रवि विनोद जगदीश यार मोहम्मद प्रेम केसरवानी गोपी विजय गुप्ता कुंदन सोनकर मिथलेश सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।

