बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम

प्रयागराज| सोमवार दिनांक 9 फरवरी 2026 को बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज के संगीत प्रकोष्ठ द्वारा सनशाइन हाइट्स, लोहिया मार्ग, सिविल लाइन्स में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया| इस प्रकोष्ठ का मूल उद्देश्य गीत संगीत के माध्यम से आपस में संपर्क बनाकर वृद्धावस्था में व्याप्त एकाकीपन एवं अवसाद को दूर करना है| इस अवसर पर योगेन्द्र पाण्डेय, सर्वेश मिश्र, अनिल टंडन, हरीश श्रीवास्तव, राजन अस्थाना, मीना मेहरोत्रा, लालजी, मंगला मिश्रा, शम्भू श्रीवास्तव, राजश्री, प्रेमा राय, पियूष अग्रवाल, फरहाना सिद्दीकी, राजलक्ष्मी शुक्ला, हरीश श्रीवास्तव एवं डॉ० पी०के० सिन्हा सभी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया| इसके पश्चात् समिति की बैठक हुई जिसमें संगीत प्रकोष्ठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर अप्रैल माह में इसका वार्षिक उत्सव एक भव्य समारोह के रूप में मनाने का निश्चय किया गया| कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात् सभी ने सहभोज ग्रहण किया| कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक डॉ० पी०के० सिन्हा ने किया| बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति के कार्यकर्ता विनीत राय, महेंद्र कुमार, क्याम उद्दीन, अर्चना सिंह, वन्दिता मिश्रा आदि ने कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग किया|