March 31, 2026

विशाल कुमार बने वन मंडल कार्यकारिणी समिति के प्रधान, नई टीम का हुआ गठन

0

 

चम्बा: विशाल कुमार बने वन मंडल कार्यकारिणी समिति के प्रधान, नई टीम का हुआ गठन –

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा: वन मंडल चम्बा की वन मंडल स्तरीय कार्यकारिणी समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय चम्बा में किया गया। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और वन संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में वन रक्षक विशाल कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।35 सदस्यों की मौजूदगी में हुआ निर्णयबैठक के दौरान वन मंडल चम्बा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न परिक्षेत्रों से कुल 35 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुरानी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार करना था। इस दौरान वन संरक्षण से जुड़े गंभीर विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणीबैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नई टीम का विवरण इस प्रकार है:
प्रधान: विशाल कुमार (वन रक्षक)वरिष्ठ
उप प्रधान: विनय कुमार( वन रक्षक)
उप प्रधान: हितेश कुमारी (वन रक्षक)
महासचिव: सुरेश कुमार (वन पाल)
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार (वन रक्षक)
मीडिया प्रभारी: नेक राम (वन रक्षक)

ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी:

नवनियुक्त प्रधान विशाल कुमार ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा वन कर्मचारियों के हितों और वन संरक्षण के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *