February 11, 2026

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ.संतोष सिंह ने जनजातीय क्षेत्र में किया निःशुल्क चिकित्सा सेवा का कार्य

0

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ.संतोष सिंह ने जनजातीय क्षेत्र में किया निःशुल्क चिकित्सा सेवा का कार्य

“नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना को साकार करते हुए गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ.संतोष सिंह ने लखीमपुर खीरी जिले के नेपाल सीमा से सटे थारू जनजातीय क्षेत्र के मसान खम्भ एवं सौनहा गांव में निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जरी) एवं मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 6 एवं 7 फरवरी को कुल लगभग 350 रोगियों की जांच व उपचार किया गया। मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
यह सेवा अभियान श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास, सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
डॉ.संतोष सिंह ने बताया कि सीमावर्ती एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
शिविर में सामान्य रोग, पेट रोग, त्वचा रोग, महिला व बाल रोग, सर्जिकल परामर्श तथा प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज रेफर भी किया गया।
इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोला जिले के जिला प्रचारक श्री शिव प्रकाश जी, शिवनाथ जी, डॉ. शिवम, डॉ. अंकित, डॉ. ओम, डॉ. सत्यम, नर्सिंग स्टाफ प्रतिभा राणा जी एवं रामदेवी जी सहित स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।डॉ. भूपेंद्र सिंह जी, डॉ. जय राम जी, डॉ. आदर्श जी,डॉ रवि शंकर सिंह,डॉ सुधांशु सिंह एवं अन्य व्यवस्थापक साथियों ने व्यवस्थाओं को सफल बनाया।
ग्रामीणों ने चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में इस तरह की सेवा उनके लिए वरदान साबित हुई है।
डॉ. संतोष सिंह ने सभी सहयोगियों एवं आयोजक संस्थाओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा अभियानों में सक्रिय भागीदारी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे