January 17, 2026

चम्बा के सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

0

चम्बा के सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा। आज चंबा में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सदर विधायक नीरज नैयर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक हिमाचल प्रदेश सरकार सुरजीत भरमौरी व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करतार ठाकुर के साथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, NSUI के पदाधिकारी,व कांग्रेस के बरिष्ठ कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी, यह एशिया और अफ्रीका में ब्रिटिश साम्राज्य में उभरने वाला पहला आधुनिक राष्ट्रीयता आंदोलन था। 19वीं सदी के अंत से, और विशेष रूप से 1920 के बाद, महात्मा गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख पार्टी बन गई।कांग्रेस ने यूनाइटेड किंगडम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में मदद की और ब्रिटिश साम्राज्य में अन्य विरोधी उपनिवेशवादी राष्ट्रीयता आंदोलनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।इस मौके पर कांग्रेस के सभी बरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला और कांग्रेस के बनाये गए सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया और कांग्रेस की जन कल्याण कारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे