प्रभारी मंत्री श्री कंषाना की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति (सदस्यों) की बैठक सम्पन्न

*सदस्यों के सुझाव-प्रस्ताव पर सीएम को अवगत कराकर विभागों को भेजेंगे: प्रभारी मंत्री श्री कंषाना*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की दो वर्ष की उपब्धियों की जानकारी दी गई*

*प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को 3 वर्ष की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए*
—–
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री और उपाध्यक्ष डीडीएसी ऐदल सिंह कंषाना की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला विकास सलाहकार समिति (सदस्यों) की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य जिले की समृद्धि विकास के लिए रणनीति बनाना, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा, जिले में उद्योग रणनीति का माहौल बनाना, स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखकर शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करना, नवाचारों को मूर्त रूप देना, रोजगार सृजन, जल संरचनाओं का संरक्षण, पर्यावरण, कृषि, खनिज की कार्ययोजना तैयार करना है। बैठक में विधायक छतरपुर ललिता यादव, विधायक राजनगर अरविन्द पटेरिया, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नपाध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, जनपद अध्यक्ष बड़ामलहरा राघव राजा, जनपद बकस्वाहा अध्यक्ष रजनी यादव, जनपद नौगांव अध्यक्ष हेमलता पाठक, जनपद गौरिहार अध्यक्ष तुलसा अनुरागी, जनपद राजनगर अध्यक्ष प्रेमबाई कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नमः शिवाय अरजरिया, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि सदस्यों के सुझाव-प्रस्ताव पर सीएम को अवगत कराकर विभागों को भेजेंगे। प्रभारी मंत्री ने जिले की आगामी 3 वर्ष कार्ययोजना पर फोकस के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के प्रस्तावों को पारदर्शिता के साथ भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में हर 02 माह में बैठक आयोजित की जाएगी।
*प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता कर जिले की 2 वर्ष की उपलब्धियों को बताया*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री श्री कंषाना ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक उपरांत प्रेसवार्ता करते हुए जिले के विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में नीति आयोग की 5 करोड़ की राशि से जिले में एक ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) का निर्माण कराया गया। केन्द्र सरकार द्वारा 44605.00 करोड़ की राशि से केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोड़न बांध का कार्य निर्माणरत है। जिसके पूरे होते ही प्रदेश में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।
बरेठी सोलर पावर प्रोजेक्ट 630 मेगावाट की एक बड़ी सौर परियोजना है, जिसे एनटीपीसी आरईएल द्वारा 3,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है, जो 3 लाख से अधिक घरों को बिजली देगी और हर साल 12 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करेगी।
जल जीवन मिशन अंतर्गत 28266 परिवारो को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया गया है। जिससे लगभग 137091 जनसंख्या लाभान्वित हुए। जिले में गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए 329 रिचार्ज शाफ्ट एवं 127 रिचार्ज पिट का निर्माण कार्य किया गया है। समस्या मूलक बसाहटो में 175 नलकूप खनन कर हैण्डपंप स्थापना कार्य किया गया हैं।
स्कूल एवं शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले में कुल 20 विद्यालयों को पीएमश्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। जिले के पीएमश्री स्कूल शासकीय हाई स्कूल बंजारी विकासखंड लवकुशनगर को सत्र 2025-26 में हायर सेकेण्ड्री में उन्नयन किया गया है। जिले में द्वितीय चरण में कुल 17 विद्यालयों को सांदीपनि स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। जिले में कुल 102 विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा हेतु आईसीटी स्कूल के तहत कम्प्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के तहत छतरपुर जिले में गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के महत्वूपर्ण सूचकांक जैसे- आई.एम.आर. व एम.एम.आर. में सुधार हेतु एक अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहे है। उक्त प्रोजेक्ट के तहत 253 स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को आई.आई.टी. बॉम्बे की टीम द्वारा सघन प्रशिक्षण दिया गया जिसके उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त 253 कर्मियों द्वारा माताओं और बच्चों को गोद लिया जिसमें से सभी कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 तक 48 उप स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवनों हेतु रुपए 3120.00 लाख व्यय किए गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सटई, चंदला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजावर के उन्नयन हेतु 2329.07 लाख रुपए की राशि का बजट आवंटन किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा हैण्डलूम गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 101.36 लाख की राशि से हैण्डलूम पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम चन्द्रनगर में टेराकोटा म्यूजियम का निर्माण राशि रू. 5 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की 42.50 करोड़ की राशि से छतरपुर जिले में एक उच्च गुणवत्तायुक्त स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक सहित विभिन्न निर्माण कार्य कराये गये।
आयुष विभाग द्वारा जिले में 132.81 लाख रूपए की राशि से 04 शासकीय आयुर्वेद औषधालयों का निर्माण कराया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 2013 नवीन खेत तालाब के कार्य राशि रूपए 6994.00 लाख के स्वीकृत कर प्रारंभ कराये गये हैं तथा 35 अमृत सरोवर, 3983 भू जल संवर्धन हेतु कुआँ रिचार्ज (डगवेल रिचार्ज), 625 रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, 125 पुराने तालाबों, की मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के कार्यों में राशि 2751.74 रूपए (लाख) के कार्य कराये गये।
विगत 02 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से 50,000 हितग्राहियों के आवासों का निर्माण कराया गया।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से बनारस (वाराणसी) के लिए 8 नवंबर 2025 से शुरू हुई यह ट्रेन पर्यटन क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है। हरपालपुर रेलवे स्टेशन का जीर्णाेद्धार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। छतरपुर महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन पर 20 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सागर कबरई हाईवे अंतर्गत जिले में कुल 99.049 किमी हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग सेतु द्वारा वर्ष 2023 से कुल 07 निर्माण कार्यों में 7400.37 लाख की राशि व्यय की गई। कुल 12488.43 लाख की राशि से 08 निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना छतरपुर के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 (आज दिनांक तक कुल 23 सड़क लम्बाई 198.526 कि.मी. का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कुल 48231 लाख की राशि से 96 निर्माण कार्यों को कराया गया।
उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विगत 02 वर्षों में विभिन्न योजनाओं से कुल 1318.44 लाख की राशि से 7541 कृषकों को लाभांवित किया गया।
जिले मे खरीफ 2022-23 की तुलना मे नगद फसल मूगफली का रकवा 5500 हैक्टेयर से बढ़कर 118371 हैक्टेयर हो गया है, सोयाबीन फसल के रकबे में विगत दो बर्ष में 12000 हैक्टेयर से 62120 हैक्टेयर हुआ है। उत्पादकता 560 किलो ग्राम प्रति हैक्टेयर से 1288 किलो ग्राम प्रति हैक्टेयर हुआ है। जिले मे विगत दो बर्षाे मे 07 नवीन मिटटी परीक्षण का संचालन हुआ, जिससे बर्ष 24-25 मे 24500 एवं 2025 -2026 में 25400 कृषकों को स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया है।
मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 3618.43 लाख रूपए की राशि से 8042 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की अनुग्रह सहायता योजनांतर्गत कुल 50.77 करोड़ की राशि से 2295 हितग्राहियों को तथा अंत्येष्ठी सहायता योजनांतर्गत कुल 01 करोड़ की राशि से 2044 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता हेतु राशि 213.17 लाख रूपए से 135 हितग्राहियों को लांभांवित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विगत 02 वर्षों में 673.20 लाख रुपए की राशि से 60 ऑंगनवाड़ी भवनों का निर्माण कार्य कराया गया। विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना से 19526 को तथा लाड़ली बहना योजनांतर्गत 324383 महिलाओं को लाभांवित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना प्रथम प्रसव योजनांतर्गत कुल 32179 महिलाओं को 1184.93 लाख रुपए की राशि से तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना द्वितीय प्रसव (बालिका जन्म) में 12111 महिलाओं को कुल 663.12 लाख रुपए की राशि से लाभांवित किया गया।
शासकीय आईटीआई द्वारा विभिन्न योजनाओं से 5966 युवाओं को लाभांवित किया गया।
जल संसाधन विभाग द्वारा कुल 1200.37 लाख रुपए की राशि से विभिन्न सिचाई परियोजनाओं का निर्माण कराया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजनांतर्गत जिले में कुल 342606 परिवारों को लाभांवित किया जाकर निरूशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
विद्युत विभाग में आर.डी.एस.एस. योजनान्तर्गत नवनिर्मित 33/11 के व्ही. उपकेन्द्र पहरा व रनगुवां का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त उपकेन्द्रो के ऊर्जाकृत होने से 42 ग्रामों के लगभग 6143 उपभोक्ताओं को लाभ पहुचेंगा। विभाग द्वारा 28 कि.मी. विद्युत लाईन का विस्तारीकरण किया गया जिसमें 5.37 करोड़ की राशि व्यय हुई।
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा निकायों में विभिन्न सौन्दर्यीकरण, जीर्णाेद्वार, निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यों हेतु राशि 3108.21 लाख रुपए व्यय किए गये।
वन विभाग द्वारा तेंदू पत्ता हितग्राहियों को 47 लाट बराबर 76 प्राथमिक वनोपज समितियों के माध्यम से वर्ष 2023 से 2025 तक संग्रहण राशि का भुगतान एवं बोनस राशि से लाभान्वित किया गया।

