November 22, 2025

इंदिरा ने रखी भारत की मजबूत आधारशिला: प्रमोद तिवारी

0

इंदिरा ने रखी भारत की मजबूत आधारशिला: प्रमोद तिवारी

प्रयागराज: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुचें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी समेत शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदिरा गांधी को विश्व शांति का प्रतीक बताते हुए कहाकि वह गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थीं, उन्होंने मजबूत भारत की आधार शिला रखी थी। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा की स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत कम ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है।इसके बाद कांग्रेसियों ने आलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में लौह पुरुष की प्रतिमा और बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और संचालन हरिकेश त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में: प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय प्रकाश, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, तलत अजीम, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, अनूप त्रिपाठी, विजय यादव, शीश अहमद, भानु कुशवाहा, सुनील यादव, मनोज पासी, मोहम्मद हसीन समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *