प्रयागराज मंडल द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) पर सख्त कार्रवाई – 3228 लोग गिरफ्तार, अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध रेल प्रशासन कर रहा सख्त कार्यवाही
*निरंतर चला रहा है अभियान *
प्रयागराज मंडल में ट्रेनों के सुचारू संचालन एवं यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अनावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियों की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से खतरे में डालती है।
इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2025 से सितम्बर 2025 तक चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3228 लोगों को अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।
अप्रैल 2025 : 423 लोग गिरफ्तार
मई 2025 : 599 लोग गिरफ्तार
जून 2025 : 617 लोग गिरफ्तार
जुलाई 2025 : 579 लोग गिरफ्तार
अगस्त 2025 : 526 लोग गिरफ्तार
सितम्बर 2025 : 484 लोग गिरफ्तार
स्टेशन-वार प्रमुख गिरफ्तारियाँ (अप्रैल–सितम्बर 2025):
प्रयागराज जंक्शन – 195
प्रयागराज छिवकी – 62
नैनी जंक्शन – 175
सूबेदारगंज – 119
मिर्जापुर – 142
चुनार – 63
कानपुर सेंट्रल – 443
फतेहपुर – 205
फफूंद – 86
इटावा – 201
टूंडला जंक्शन – 265
खुर्जा जंक्शन – 71
शिकोहाबाद – 102
अलीगढ़ जंक्शन – 212
(अन्य स्टेशनों पर भी कार्रवाई की गई है।)
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। इसके दुरुपयोग से यात्रियों को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रहा है और पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है|
प्रयागराज मंडल यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए यात्रियों के सहयोग की अपेक्षा भी करता है।